गोरखपुर, अगस्त 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चिलुआताल थाना क्षेत्र में छत से धकेले जाने के बाद गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाते हुए महिला के पति रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, एक अगस्त 2026 को आरोपित रविन्द्र कुमार पुत्र रामधनी निवासी विशुनपुर टोला सप्तहिया, थाना चिलुआताल ने महिला को जान से मारने की नीयत से छत से धक्का दे दिया था। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। महिला का इलाज चल रहा था। 10 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा की बढ़ोतरी कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पति रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर...