निज प्रतिनिधि, मई 4 -- बिहार के सीवान जिले में पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजा हर्ष कुमार हत्याकांड में नगर थाने में केस दर्ज कर कराया गया है। इस मामले में प्राथमिकी पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता मनोज सिंह के आवेदन पर दर्ज की गई है। इसमें कुल पांच लोगों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में पुलिस को बताया गया है कि बीते बुधवार को इनकी भगिनी का तिलक समारोह था। इस अवसर पर वह आंदर ढ़ाला स्थित अपने भगिनी के घर पर आए थे। इस दौरान एक सफेद कार आयी और सड़क किनारे खड़ी उनके बहनोई की थार गाड़ी में धक्का मार दी। इस घटना के बाद इनके बहनोई आशुतोष कुमार चन्दन, भांजा हर्ष कुमार व सफेद कार वालों के बीच विवाद होने लगा। वह ऊपर छत की बालकोनी से देख रहे थे, तभी पांच लोग सफेद कार से उतरे और विवाद करने लगे। वह बालकोनी से ही आवाज दिए कि तुमलोग झगड़ा मत ...