लखीमपुरखीरी, मई 18 -- रविवार देर रात सोशल मीडिया पर पसगवां कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासी एक युवक द्वारा छत पर खुलेआम अवैध तमंचा लहराने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने से हरकत में आई पुलिस टीम ने सोमवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला बरवर कस्बे में दो पक्षों के बीच हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। तहरीर के अनुसार कस्बा बरवर में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमे एक पक्ष के रहीस खां का आरोप है कि आरोपी युवक तारिक, सारिफ व कासिफ सहित दो अज्ञात युवकों ने उसे घेरकर मार डालने की कोशिश की। घटना स्थल के पास किसी के घर में घुसकर उसने अपनी जान बचाई। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने रहीस के घर पर तमंचे से फायर करने की कोशिश भी की। इसी बीच दूसरे पक्ष ने आरोपी युवक का तमंचे के साथ का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। व...