आरा, दिसम्बर 5 -- आरा। जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर छत से गिरकर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी बुजुर्ग ज्ञानपुर गांव निवासी स्व. देवा महतो के 60 वर्षीय पुत्र नथुनी बिंद हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह छत पर काम कर रहे थे। उसी दौरान वह असंतुलित होकर छत से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...