अमरोहा, मार्च 11 -- जोया। ब्लाक क्षेत्र के गांव चक बदोनिया में करीब 40 वर्षीय प्रमोद कुमार का परिवार रहता है। जानकारी के मुताबिक प्रमोद कुमार सोमवार रात किसी काम से छत पर गए थे। इसी दौरान वह छत से गिर गए। छत से गिरने की आवाज सुनकर दौड़े परिजनों ने उन्हें आनन फानन में पड़ोसियों की मदद से जोया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में सीने में तेज दर्द की शिकायत पर कराई जांच में डॉक्टर ने हार्ट अटैक की पुष्टि की। इसी बीच इलाज के दौरान प्रमोद कुमार ने दम तोड़ दिया। तीन बहनों में इकलौते प्रमोद कुमार की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...