हल्द्वानी, अप्रैल 27 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। क्वारब-सुयालबाड़ी के पास नैनीपुल क्षेत्र में चार दिन पहले छत से गिरी महिला की डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल में रविवार रात मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।जानकारी के मुताबिक नैनीपुल, नैनीताल निवासी 38 वर्षीय मीना सोनाल गुरुवार दोपहर को कपड़े लाने छत पर गई थी। नीचे उतरते वक्त उनका पैर फिसल गया, जिसके बाद मीना सीधा जमीन पर जा गिरी। हादसे में बुरी तरह घायल मीना को डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां रविवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक महिला के दो छोटे बेटे हैं, जबकि पति संजय कारोबारी हैं। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...