मेरठ, अप्रैल 24 -- मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित जनता कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान धक्का-मुक्की में महिला छत से नीचे गिर गई, जिससे वह घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार रात जनता कॉलोनी में रहने वाले दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान धक्का मुक्की होने पर महिला अचानक घर की छत से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों और अन्य लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर मेडिकल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने ...