प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- कुंडा। हथिगवां के उदई मिश्र का पुरवा बिसहिया गांव निवासी दशरथ लाल का 24 वर्षीय बेटा शाहिल श्रीवास्तव मंगलवार की रात खाना खाकर घर की छत पर सो रहा था। अचानक आधी रात को वह लघुशंका को उठा तो छत के नीचे जा गिरा। जिससे गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे स्वरुप रानी अस्पतल प्रयागराज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...