वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 6 -- यूपी के मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी मुख्य आरक्षी ने अपनी पत्नी, ससुर, साले और साली पर धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का केस दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार, साल 2022 में वह छत से गिरकर घायल हो गया था। उपचार करा रहा था तभी उसके फोन से खाते की जानकारी रखने वाली पत्नी ने फोन पे के माध्यम से 14 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। एक प्लाट भी बेच दिया और गहने भी हड़प लिए। पुलिसलाइन सरकारी आवास में रहने वाले मुख्य आरक्षी दीपक कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी शादी साल 2014 में मुजफ्फरनगर के थाना बुढाना के गांव लुहसाना निवासी राखी से हुई थी। पत्नी उनके साथ पुलिस लाइन में ही रहती थी। दीपक कुमार के अनुसार साल 2022 में वह अपने सरकारी आवास की छत से गिर थे, जिससे शारीरिक और मान...