साहिबगंज, नवम्बर 10 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में सोमवार को एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नाजीर खान की पत्नी संजीदा बीवी(25) कुछ दिन पहले जलावन की लकड़ी सुखाने के लिए छत पर रखी थी। रविवार को खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने के दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह सिर के बल नीचे गिर पड़ीं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अनुमंडल अस्पताल राजमहल पहुंचाया। जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ. कुमार सौरव ने उनका उपचार किया। महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...