मोतिहारी, अप्रैल 23 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक के टेंट व्यवसाई कपिलदेव साह की मौत तीन मंजिला मकान के छत से गिरने से हो गई। वे 58वर्ष के थे। घटना बुधवार की है। परिजनों ने बताया कि वे मोतिहारी के अगरवा मोहल्ला में एक मांगलिक कार्यक्रम में टेंट लगाने का सट्टा बांधे थे और टेंट उसके छत पर लगाया गया था।कार्यक्रम समाप्ति के बाद वे छत पर लगे टेंट को खोल रहे थे तभी अचानक छत से करीब 36फीट नीचे जमीन पर गिर गए। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक को दो पुत्र हैं। परिजन उनका शव घर लाए और दाह संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- छत से गिरने से टेंट व्यवसाई की मौत घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी पुत्र आदि का रो रो कर बुरा हाल है। शुभचिंतक व संबंध के लोग सांत्वना दे रहे हैं यह भी पढ़ें- नैनीजोर बिहार घाट पर गंगा में डूबने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.