बगहा, मार्च 8 -- बेतिया। नगर के सागर पोखरा के समीप एक मकान केनिर्माण कार्य के दौरान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल मजदूर लालबाबू पंडित (64) की इलाज के दौरान जीएमसीएच में मौत हो गई। मृतक बैरिया थाना क्षेत्र के बगही रतनपुर वार्ड संख्या 17 निवासी स्वर्गीय कैलाश पंडित के पुत्र थे। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालबाबू पंडित शुक्रवार को बेतिया शहर के सागर पोखरा स्थित एक मकान के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। काम करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद भवन निर्माण करा रहे लोगों ने उन्हें तुरंत जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण शुक्रवार की रात करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई। अस्पताल के पुलिस...