छत से गिरकर स्कूल वाहन चलाने वाले युवक की मौत
हमीरपुर, जून 13 -- बिवांर। कस्बे के बाजार मोहल्ले में शनिवार को तड़के छत से नीचे गिरकर प्राइवेट स्कूल की बस चलाने वाले युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सवेरे उसे मृतावस्था में ही गली में पड़े देखा गया था। घटना स्थल के आसपास खून बिखरा पड़ा था। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार की रात 10 बजे के आसपास 32 वर्षीय शक्ति सिंह उर्फ मोनू खाना खाकर गर्मी की वजह से छत पर सोने चला गया। शनिवार को तड़के तीन बजे के आसपास छत से नीचे गली में गिरा। उसके छत से गिरने की किसी को खबर नहीं हुई। सुबह चार बजे प्रभात फेरी निकालने वालों की नजर जब मोनू पर पड़ी तो उसकी मौत हो चुकी थी। चारों तरफ खून फैला हुआ था। शोर-शराबा सुनकर लोगों की नींद खुल गई। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। मोनू कस्बे के एक स्कूल की बस चलाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.