कौशाम्बी, मई 10 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कोरीपुर गांव निवासी एक साइकिल मिस्त्री की शनिवार रात छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की सुबह अफवाह फैली कि बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या की है। हालांकि, बाद में परिजनों के साथ पुलिस ने भी इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। कोरीपुर गांव निवासी रंजीता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे उसके पति पवन कुमार (40) पुत्र जग्गूलाल घर की छत पर बने शौचालय में शौच के लिए गए थे। यह भी पढ़ें- ससुराल आए दामाद की संदिग्ध हालातों में मौत छत पर महज दो फीट की रेलिंग होने के कारण अचानक पति का पैर फिसल गया और वह सिर के बल नीचे जमीन पर आ गिरे। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना की आवाज सुनकर परिजन बाहर पहुंचे तो पव...