बस्ती, मई 2 -- बस्ती। छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय एक व्यक्ति की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में मूड़घाट में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गौर थानाक्षेत्र के नगर पंचायत के दीनदयालनगर वार्ड निवासी चंद्रभूषण यादव का चालीस वर्षीय बड़ा बेटा सन्नी यादव अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ सुभाषनगर वार्ड में किराए के मकान में रहता था। छत पर से अचानक नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल सन्नी यादव को परिवार के लोग अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दमतोड़ दिया। मौत की सूचना घर पहुंचीं तो कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो मासूम बेटे व एक बेटी को छोड़ गया। घटना के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ कनौजिया ने बताया कि कोई...