कन्नौज, फरवरी 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। मुबारकपुर गांव में शनिवार देर रात वृद्ध का अचानक संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह छत से नीचे जा गिरे। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव निवासी विजय सिंह 60 वर्षीय शनिवार रात में अपने घर की छत पर बने कमरे में सो रहे थे। परिजनों ने बताया कि टॉयलेट के लिए उठे, नींद से अचानक उठने के चलते उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह छत पर बाउंड्री न होने के कारण नीचे गली में जा गिरे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एम्बुलेंस से इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां उनका प्राथमिक इलाज चल रहा है। सत्याग्रह वृद्धि की हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...