जहानाबाद, नवम्बर 24 -- जहानाबाद। कल्पा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में छत से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सुजीत मांझी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बभना गांव निवासी सुजीत मांझी अपने ससुराल धर्मपुर गए थे। जहां छत पर चढ़ते के क्रम में अचानक छत से नीचे गिर गए। ससुराल के लोगों ने सदर अस्पताल लाया जहां इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...