छत से गिरकर युवक की मौत, गांव में शव पहुंचते ही मचा कोहराम
औरैया, जून 5 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बीसरमऊ गांव निवासी एक युवक की जनपद इटावा के भरथना क्षेत्र में छत से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।जानकारी के अनुसार बीसरमऊ निवासी रामकुमार शर्मा पुत्र मजनू शर्मा की गुरुवार देर रात भरथना में छत से गिरने से मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। शुक्रवार को शव गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक अपने पीछे पत्नी पूजा, दो छोटे बच्चों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। यह भी पढ़ें- बिजली के करंट की चपेट में आकर छत से गिरा युवक, मौत पति की असमय मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बच्चों और अन्य परिजनों का भी दुख से हाल बेहाल था। गांव में शोक का माहौल बना रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.