औरैया, मई 21 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में छत पर सो रहे एक युवक की नीचे गिरने से मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता की भी एक सप्ताह पहले बीमारी के चलते मौत हुई थी। कस्बा खानपुर निवासी 28 वर्षीय दीपक पुत्र स्वर्गीय रामनरायन मंगलवार रात अपने घर की छत पर सो रहा था। देर रात करीब एक बजे अचानक वह छत से नीचे आ गिरा। तेज आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। बाहर निकलकर देखा तो दीपक गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा था। परिजन तत्काल उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खब...