औरैया, मार्च 3 -- अछल्दा, संवाददाता। होली की तैयारी के दौरान छत से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर निवासी सुनीता देवी पत्नी राजकुमार उर्फ राजू बाथम सोमवार देर रात घर में होली की व्यवस्था में जुटी थीं। बताया गया कि आंगन में होली रखी गई थी और उसके ऊपर छत पर जाल लगा हुआ था। होली जलने पर धुआं अधिक होने की आशंका के चलते सुनीता देवी रात लगभग साढ़े 12 बजे छत पर पहुंचकर जाल खोलने लगीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आंगन में गिर गईं। नीचे गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद पर...