बिहारशरीफ, मार्च 19 -- परिजनों ने पति समेत तीन लोगों पर करायी एफआईआर चंडी थाना क्षेत्र के तीनी-लोदीपुर गांव का मामला चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तीनी-लोदीपुर गांव में बुधवार की शाम एक महिला छत से गिर गयी। इलाज के दौरान रात को पटना के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। मायके के परिजनों ने महिला के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर करायी है। मृतका कल्याण कुमार की 23 वर्षीया पत्नी लूसी कुमारी थी। लूसी के पिता नूरसराय थाना क्षेत्र के ननौरा-अजनौरा गांव निवासी ब्रजकिशोर सिंह ने पटना के रामकृष्ण नगर थाने में अपना फर्द बयान दिया है। बयान के आधार पर चंडी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां है। बेटा नहीं होने के कारण ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे। बुधवार की शाम ...