वाराणसी, मई 14 -- सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। डोमनपुर, खालिसपुर (सरायमोहाना) में बुधवार की रात युवक छत से गिर गया। उसकी मौत हो गई। सारनाथ पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मध्यप्रदेश के खंडवा निवासी 25 वर्षीय राजेश कुमार खालिसपुर में संजीव केसरी के मकान में किराये पर अकेले ही रहता था। वह मजदूरी करता था। बुधवार रात बिना मुंडेर वाली छत पर सोया था। रात में किसी वक्त वह नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने देखा तो 112 पर सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद सरायमोहाना चौकी प्रभारी रामरूप फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। शव कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया गया। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में युवक छत से गिरा, मौत परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...