मोतिहारी, अगस्त 10 -- तुरकौलिया। पांच मंजिला मकान की सेंटरिग खोलने के दौरान छत से गिरने से तुरकौलिया के मजदूर जितेंद्र दास की मौत हैदराबाद के सिकंदराबाद में हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाबत बताया जाता है कि बिजुलपुर पंचायत के वार्ड चार स्थित खगनी गांव के साधू दास के पुत्र 30 वर्षीय जितेंद्र दास हैदराबाद के सिकंदराबाद में रहकर मजदूरी करता था। जहां वह रविवार को छत का सेंटरिग खोल रहा था। इसी दौरान पैर के पास का पाइप टूटने से वह जमीन पर गिर गया। तुंरत अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां राधा देवी ने बताया कि उसका दामाद पप्पू दास भी सिकंदराबाद में रहते हैं। जो शव के साथ घर के लिए रवाना हो गए हैं। पत्नी सोनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उसकी बड़ी पुत्री सलोनी कुमारी पांच ...