मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाने के शिवराहा मोहनपुर के दीना राय के पुत्र 30 वर्षीय राजीव राय की मेडिकल में मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल ओपी पुलिस को बताया कि शहर में एक व्यक्ति के घर की छत ढलाई के दौरान राजीव गिर गया। मेडिकल ओपी पुलिस ने इमरजेंसी से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक परिजनों ने बयान दर्ज नहीं कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...