प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- प्रतापगढ़। बाराबंकी के बेलवार निवासी राम स्वरूप का 26 वर्षीय बेटा सुनील मकान में पेंटिंग का काम करता था। वह विकास भवन के पास एक चार मंजिला मकान में पेंटिंग का काम कर था। शुक्रवार रात वह छत पर सोया था। बताया जाता है कि रात में वह छत पर चला गया था। आधी रात वहां से गिरकर उसकी मौत हो गई। उसे राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय लाया गया। जहां उसका शव मोर्चरी में रखकर पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को सूचना दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...