बागेश्वर, दिसम्बर 23 -- नगर के खड़ी बाजार क्षेत्र में सोमवार दोपहर पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खड़ी बाजार स्थित किरन साह के मकान की छत पर दो व्यक्ति बैठे थे। इसी दौरान फौजी छत से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंडलसेरा, जीतनगर निवासी 40 वर्षीय प्रकाश राम पुत्र जसौद राम तथा एक अन्य व्यक्ति छत पर धूप सेक रहे थे। एकाएक प्रकाश छत से नीचे गिर गए। वह अपने घर का इकलौता चिराग था। घटना के समय बाजार में चहल-पहल थी। गिरते ही उनके सिर से रक्तस्राव होने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक चार वर्ष पूर्व आइटीबीपी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त लेकर आया था। उसके 14 वर्षीय जुड़वा पुत्र कृष्ण तथा पुत्री कल्पना हैं। जबकि माता विशनुली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.