मैनपुरी, फरवरी 27 -- एलाऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में 24 फरवरी को छत से गिरकर घायल हुए डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गई। शुक्रवार को सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ा। परिवार के लोग शव गांव ले आए। मौत का कारण जानने के लिए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों के हवाले कर दिया गया। कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी डेढ़ वर्षीय गगन पुत्र सुनील कुमार 24 फरवरी को छत से गिरकर घायल हो गया था। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सक ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। चूंकि मृतक की मां की दूसरी शादी सुनील कुमार से हुई है इसलिए मृतक की मां के परिजनों ने गगन की मौत पर संदेह जताया और पुलिस को जानकारी दे दी। आरोप लगाया गया कि उसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.