बस्ती, मई 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज थानाक्षेत्र के सजहरा में एक युवक छत से गिरकर घायल हो गया। वह अपने रिश्तेदार के घर आया था। गंभीर रूप से घायल युवक को रिश्तेदार इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में युवक की मौत हो गई। लालगंज थानाक्षेत्र के कुढ़वा गांव निवासी रामप्रसाद चौधरी अपनी बहन की ननद के घर आए थे। उनकी रिश्तेदारी देइसांड कस्बे के निकट सजहरा गांव में है। वह रात में भोजन करने के बाद रामप्रसाद सोने के लिए घर की छत पर चला गया, जहां से देर रात गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रिश्तेदार उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से रामप्रसाद चौधरी को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे वृद्ध माता-पिता समेत पत्नी आरती व दो बच्चों आनंद (5) व अनिरुद्ध (3)...