कौशाम्बी, मई 11 -- करारी थाना क्षेत्र के बरलहा गांव का 14 वर्षीय मनोज कुमार सोमवार की सुबह कपड़ा फैलाने के लिए छत पर गया था। इस दौरान पैर फिसलने के कारण अचानक वह नीचे आ गिरा। इससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। परिवार वालों ने किशोर को मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...