भागलपुर, मई 27 -- छत से गिरकर किराना दुकानदार की गई जान नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया के जपतेली गांव में देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश में एक हादसे में 40 वर्षीय किराना दुकानदार हीरा लाल राम की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि प्रशासन ने तूफान से हुई मौत की पुष्टि नहीं की है।ग्रामीणों ने बताया कि हीरा लाल राम रात में अपने घर की छत पर सो रहे थे। तभी अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। नीचे उतरने की जल्दबाजी में वह सीढ़ी की ओर जाने के बजाय सीधे छत से नीचे गिर पड़े। यह भी पढ़ें- पेड़ गिरने से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रास्ते में पेड़ और बिजली के पोल गिर जाने से सड़क पूरी तरह बंद था। जिससे घायल अवस्थ...