कन्नौज, अप्रैल 23 -- सकरावा थाना क्षेत्र के सराय भागमल गांव में देर रात लघुशंका के लिए उठा अधेड़ छत से नीचे जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के सराय भागमल निवासी आशीष दुबे (40) पुत्र वंश बहादुर दुबे बुधवार रात छत पर सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे के वह लघुशंका के लिए उठे। छत पर किनारे पहुंचते ही उनका पैर फिसल गया। जिससे वह सिर के बल गली में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- छत से गिरने से टेंट व्यवसाई की मौत उनकी चीख पुकार सुन परिजन व पड़ोसी दौड़े और आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सोनी और बेटे राम (11) और लखन (09) का रो रोकर ब...