छत में सो रही किशोरी से पड़ोसी युवक ने की छेड़खानी
हमीरपुर, अगस्त 2 -- कुरारा, संवाददाता। घर की छत में भाई के साथ चारपाई में सो रही किशोरी के साथ गांव का ही एक पड़ोसी दूसरी छत की सहायता से आकर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर छत से कूदकर झाड़ियों में छिप गया। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया। इसके बाद किशोरी ने परिजनों संग थाने पहुंचकर तहरीर दी। कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वो छत में अपने भाई के साथ चारपाई पर सो रही थी। तभी पड़ोसी हरिप्रसाद रात करीब 12 बजे दूसरी छत की सहायता से हमारी छत में आ गया और मेरे साथ चारपाई में लेट गया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर हरिप्रसाद छत से कूद कर झाड़ियों में छिप गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे झाड़ियो से निकालकर थाने ले गई। पीड़िता ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.