बरेली, मार्च 10 -- नवाबगंज,संवाददाता। अपने घर की छत पर सो रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर परिजन छत पर पहुंचे तो उसका शव चारपाई पर पड़ा था। मृतक की मां उसकी हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के लक्षण मिले हैं। पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईध जागीर गांव के मोहल्ला प्रकाश नगर निवासी वीरपाल उर्फ बब्लू (34) दिल्ली में कपड़ों की सिलाई का कार्य करता था। उसका विवाह रिठौरा के मोहनिया गांव की प्रभा से 10 वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जिसके चलते पिछले एक माह से प्रभा अपने मायके में रह रही थी। रविवार को वीरपाल उसे मायके से बुलाकर घर लाया था। घर आने के बाद उसका अपने सास ससुर से वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.