प्रयागराज, मई 15 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद थरवई थानाक्षेत्र के कुसुगुर गांव के मजरा जिंसी में गुरुवार की देर रात छत से गिरने से युवक की मौत हो गई। बुधवार को आई आंधी की वजह से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित थी। ऐसे में पूरा परिवार छत पर सो रहा था।कुसुगुर गांव निवासी 45 वर्षीय केशव यादव गुरुवार की रात पत्नी व बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे। देर रात केशव यादव लघुशंका के लिए उठे। आशंका है कि नीचे उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिर पड़े। परिजनों को तीन घंटे बाद जानकारी हुई, लेकिन तब तक केशव यादव की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- सहरसा: दो दिन से गायब युवक का मिला शव मृतक की पत्नी सीमा यादव हाईकोर्ट में लिपिक के पद कार्यरत हैं। घटना के बाद पत्नी, दो बेटे और बेटी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान क...