बांदा, अप्रैल 4 -- कमासिन। ट्यूबवेल की छत पर सो रहे युवक की गला घोंट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेसिक टीम ने नमूने लिए है। एक डॉक्टर ने वीडियो ग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि की गई है। थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी 23वर्षीय सोनू पुत्र रामबाबू शुक्रवार की रात खेत से फसल की थ्रेसिंग करवाने के बाद घर आया। रात को वह अपनी पत्नी के साथ ट्यूबवेल की छत पर सो रहा था। तभी अज्ञात लोगों ने उसकी गला घोट कर हत्या कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद पत्नी निशा की नींद खुली देखा तो वह मृत पड़ा हुआ था। शव देखते ह...