जौनपुर, अप्रैल 29 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने जग प्रताप उर्फ लकी बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगायी कि 25 अप्रैल को रात में अपने छत पर सोयी थी। गांव का ही जगप्रताप उर्फ लकी बिन्द आ गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर छत से कूदकर भाग गया। कूदते समय आरोपी के सिर में चोट भी लगी है। आरोप है कि जाते जाते उसने जान से मारने की धमकी भी दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- महिला से छेड़छाड़ पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...