मैनपुरी, मई 19 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म किया गया। घटना की तहरीर लेकर पहुंची मां ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। महिला का कहना था कि घटना के समय वह अपने मायके गई थी। किशोरी को घर में अकेला पाकर युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म किया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मां ने मंगलवार को थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि सोमवार को वह जरूरी काम से अपने मायके चली गई थी। उसकी 15 वर्षीय पुत्री बहन के साथ घर में थी। खाना खाने के बाद दोनों छत पर सोने चले गए। रात 10 बजे के करीब पड़ोसी युवक घर में घुस आया और उसकी 15 वर्षीय पुत्री को तमंचे के बल पर खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी द...