मेरठ, जुलाई 7 -- थाना इंचौली की लावड़ चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी मकान की छत पर सो रही किशोरी के साथ सोमवार रात पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी पड़ोसी किशोरी को धमकी देकर भाग निकला। परिजनों संग चौकी पहुंची किशोरी ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इंचौली थाने पर दी तहरीर में पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि कक्षा आठ में पढ़ने वाली उसकी 13 वर्षीय बेटी सोमवार देर रात छत पर सो रही थी। इस दौरान पड़ोसी सागर छत पर पहुंचा और उसकी नाबालिग बेटी को जबरन धमकाते हुए कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोपी के भाग जाने पर छत से उतरकर उसकी बेटी ने अपनी मां को जानकारी दी। जिस पर उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ...