छत पर सोलर लगाइए, 98 हजार तक सरकारी मदद पाइए
कटिहार, सितम्बर 22 -- कटिहार, वरीय संवाददाता । बिजली के बढ़ते खर्च से राहत पाने के लिए घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब सोलर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार की सब्सिडी के साथ बिहार सरकार भी अतिरिक्त अनुदान देगी। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री ने पटना से मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही राज्य के 25 हजार लाभार्थियों के खाते में अतिरिक्त राज्य सहायता का हस्तांतरण किया गया। कटिहार के एनआईसी सभागार में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और लाभार्थी जुड़े। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद, कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त डा नेहा कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.