छत पर सोते रहे परिजन, चोर लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े
औरैया, मई 25 -- अजीतमल, संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर गढ़ा में रविवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे, जबकि गृहस्वामी सवारियां लेकर बिठूर गया हुआ था। सुबह कमरे का सामान बिखरा देख परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। मोहल्ला आजाद नगर गढ़ा निवासी अमित राजपूत पुत्र देशराज राजपूत ईको कार से किराये पर सवारी ढोने का काम करते हैं। रविवार रात करीब आठ बजे वह नियामतपुर गांव से गंगा स्नान के लिए बिठूर जा रही सवारियों को लेकर घर से बाहर गए थे। यह भी पढ़ें- गर्मी के चलते छत पर सोया था परिवार, चोरों ने खंगाल दिया मकान घर पर उनकी पत्नी संगीता, पुत्र ऋतिक और पुत्री दिव्या छत पर सो रहे थे। रात में चोर पड़ोस में बनी लैट्रिन की छत के सहारे मकान की छत पर चढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.