कौशाम्बी, जून 14 -- सैनी थाना क्षेत्र के हिसामपुर माढ़ो गांव के मजरा बनिया का पुरवा में शनिवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। भीतर घुसे चोर नकदी-गहने समेत लाखों का सामान समेट ले गए। गृहस्वामी की तहरीर लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शिवभवन पुत्र स्व. सुखदेव गुप्ता निवासी बनिया का पुरवा के घर में शनिवार की रात अज्ञात चोर घुस गए। चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के लगभग ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरात तथा आठ हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर घर का अन्य सामान भी साथ ले गए और घर से लगभग सौ मीटर दूर खेत में पहुंचकर सामान खंगाला। कीमती सामान निकालने के बाद बाकी सामान खेत में छोड़कर चले गए। सुबह जब बुजुर्ग दंपती उठे तो घर का नजारा देख चौंक गए। उधर, खेत में ग्रामीणों ने बिखरा सामान देखा तो सन्न रह गए। मामले क...