कानपुर, मई 21 -- चकेरी। शिवकटरा में चोरों ने एक घर में हाथ साफ कर दिया। जब मकान में चोरी हो रही थी तब परिजन छत पर सो रहे थे। पीड़ित ने चकेरी थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। शिवकटरा केसा निवासी गोपाल कृष्ण वर्मा ने बताया कि 15 मई की रात वह परिवार समेत छत पर सो रहे थे। इस दौरान पड़ोस की छत से चोर आए और अलमारी में रखा मंगलसूत्र, चेन, दो अंगूठी, पायल, पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन के अलावा बच्चों के जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। सुबह जब पत्नी सिंकी नीचे उतरीं, तो कमरे का सामान बिखरा मिला। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...