हाजीपुर, जनवरी 5 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर प्रखंड के बहरामपुर पंचायत वार्ड नंबर 07 में सोमवार की दोपहर में कपड़ा सूखाने के दौरान छत पर से नीचे गिरने के कारण एक किशोरी की मौत हो गई। मृतिका बहरामपुर पंचायत के रहने वाले दिनेश राय के 14 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी थी। घटना के बाद से मृतका के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार के करीब दोपहर में खुशबू कुमारी अपने छत पर कपड़ा सूखा रही थी। इस दौरान छत के नीचे जमीन पर गिर गई,जिसे उसकी मौत हो गयी। वहीं घटना के संबंध में बरहमपुर पंचायत के पूर्व सरपंच संजय कुमार यादव ने बताया कि मृतिका दो बहन में सबसे छोटी थी। जो वर्ग आठ में पढ़ती थी। मृतका के दो भाई हैं,पिता दिनेश राय खेती-बाड़ी कर परिवार के भरण पोषण किया करते हैं। राघोपुर-02-सोमवार को बहरामपुर पंचायत में छत पर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.