नोएडा, जून 30 -- नोएडा। ग्रेटर नोएडा के परीचौक पर मंगलवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम और जीएसटी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। इसमें छत पर सामान ढो रही छह निजी बसों को सीज किया गया है। एआरटीओ प्रशासन-प्रवर्तन नंदकुमार ने कहा कि जीएसटी चोरी और परिवहन नियमों के उल्लंघन के कारण बसों को सीज किया गया है। बसें दिल्ली से बिहार जा रही थी। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था जीएसटी विभाग की ओर से की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...