नोएडा, जनवरी 30 -- नोएडा। सेक्टर-37 में शुक्रवार को परिवहन विभाग ने एक निजी बस जब्त की। बस की छत पर सामान ढोया जा रहा था, जो परमिट शर्तों का उल्लंघन है। बस में सवारी भी बैठी थीं। पैसेंजर टैक्स अधिकारी नंदकुमार ने कहा कि बस नोएडा से बिहार जा रही थी। बस को जब्त करके मोरना स्थित नोएडा डिपो में रखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...