भदोही, अप्रैल 10 -- भदोही, संवाददाता। क्षेत्र के पिपरी गुप्ता बस्ती में गुरुवार शाम बिजली करंट की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा छत पर बांस रखते समय हो गया। मामले की जानकारी देर शाम तक पुलिस को नहीं दी गई थी। पिपरी गुप्ता बस्ती निवासी स्वर्गीय बलिराम गुप्ता की तीन महीने पहले हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी जबकि बड़े बेटे की जान पहले ही गई थी। परिवार की सारी जिम्मेदारी छोटे बेटे शिव शंकर पर थी। गुरुवार शाम वह टीनशेड बनाने के लिए हरे बांसों को काटकर लाया था। उसे छत पर रखने के दौरान ऊपर से गए हाईटेंशन तारों से से छू जाने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में स्वजन शहर के इंद्रामिल चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी एक बहन अविवाहिता है। मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गां...