बदायूं, फरवरी 21 -- बिसौली, संवाददाता। तारापुर गांव में हड़कंप मच गया, जब बुधवार रात एक मकान की छत पर नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। छत पर पहुंची महिला के होश उस समय उड़ गये जब नवजात को बंदर घेरे बैठे थे। परिवार के सदस्यों ने साहस दिखाते हुये बंदरों के झुंड़ को भगाकर नवजात को गोद में लिया और सुरक्षित उसे नीचे लेकर आई। घर में नवजात आने की खुशी में ढोल नगाढ़े बजे। दो दिन महिला के घर नवजात रहने के बाद तीसरे दिन किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने नवजात को जिला अस्पताल की केएमसी (कंगारू मदर केयर यूनिट) में भर्ती कराते हुये सीडब्ल्यूसी को जानकरी दी। कोतवाली क्षेत्र के तारापुर गांव में रहने वाली महिला छाया पत्नी दिनेश प्रजापति ने बताया, बुधवार की शाम उसकी छत पर नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद जब वह छत पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.