कुशीनगर, मार्च 22 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घूरछपरा के नौका टोला में बारिश होने के बाद छत पर जमा पानी को साफ कर रही एक 45 वर्षीय महिला मकान के पास से गुजरे हाईटेंशन की करंट के चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई l परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जिला मुख्यालय ले गए lशनिवार को बारिश हुईl दोपहर बाद 2.30 बजे बारिश जब हल्की हुई तो घूर छपरा के नौका टोला निवासी परमा कुशवाहा की पत्नी गमली 49 वर्ष हाल ही में लगे छत पर पहुंची l छत पर कुछ जगह पानी लगा हुआ था l उसे वह साफ करने लगीl मकान के छत के पास से ही 11 हजार वोल्टेज का तार गुजरा हुआ है l उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था l इस दौरान छत से पानी साफ करते समय वह करंट की चपेट में आ गई l इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई l ग्रामीणों ने छत पर चढ़ उसे नीचे उतारा l एम्बुले...