प्रयागराज, अप्रैल 27 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नैनी बाजार में रविवार रात फर्नीचर की दुकान के ऊपरी हिस्से(छत) पर आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने जब तक आग पर काबू किया, तब तक सब जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पटाखे की चिंगारी बताई जा रही है। पीड़ित के अनुसार मोहल्ले से एक बारात निकली जिसमें की गई आतिशबाजी की चिंगारी आग फैल गई। पीड़ित के अनुसार लाखों का नुकसान हुआ है।नैनी बाजार में नीरज तिवारी पुत्र मंगला प्रसाद तिवारी की फर्नीचर की दुकान है। ऊपर छत पर उन्होंने टीन शेड में गोदाम बना रखा है। पीड़ित के अनुसार मोहल्ले से एक बारात निकल रही थी। यह भी पढ़ें- बारात में पटाखा फोड़ने पर चिंगारी से लकड़ी में लगी आग जिसकी चिंगारी से आग लग गई। आग छत पर रखे रेडीमेड गद्दे और सोफा की लकड़ी समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। यह भ...