गोरखपुर, जून 30 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गोपलापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर छत पर चढ़कर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित विनोद ने पुलिस को बताया कि 28 जून की रात वह परिवार के साथ छत पर खाना खा रहा था। इसी दौरान पट्टीदार गाली-गलौज करते हुए छत पर चढ़ आए और लाठी-डंडों से मारपीट कर उसका पैर तोड़ दिया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने गुड्डू, आकाश, गीता, धर्मेंद्र और गुलजार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...